हरिद्वार, फरवरी 12 -- हरकी पैड़ी पर दोपहर के समय गंगा का जलस्तर घटने से श्रद्धालु करीब तीन घंटे तक मायूस रहे। इस दौरान लोगों को गंगा में डुबकी लगाने में परेशानी हुई। गंगा में श्रद्धालु को स्नान करने लायक जल नहीं मिला। तीर्थ पुरोहितों के धार्मिक अनुष्ठान, कर्मकांड, पूजन आदि काम प्रभावित रहे। हालांकि, शाम को गंगा आरती से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर सामान्य होने से श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की। भीमगोड़ा बैराज के जेई हरीश कुमार ने बताया कि पुलिस के आग्रह पर गंगा में जल का प्रवाह दोपहर के समय भागीरथी बिंदु और लिंक चैनल से कम किया गया था। शाम के समय जल का प्रवाह सामान्य कर दिया गया था। शाम के समय श्रद्धालुओं के लिए हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.