देहरादून, मार्च 24 -- हरिद्वार। पुलिस ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 20 भिक्षुकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम के तहत 20 अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये भिक्षुक घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगते थे और विरोध करने पर बदसलूकी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीमों का गठन कर हरकी पैड़ी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस के मुताबिक सभी 20 भिक्षुकों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियान के दौरान घाटों पर व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रका...