कन्नौज, जनवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के हरकरनपुर गांव में हर घर जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में बड़े पैमाने पर लीकेज होने से ग्रामीण बुधवार को सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पानी की बर्बादी रोकने और आवागमन में हो रही परेशानी के खिलाफ आवाज उठाई। उनका कहना है कि पाइपलाइन से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं और निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के मुख्य रास्तों से गुजरी पाइपलाइन में 14-15 जगहों पर लीकेज है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना था। हरकरनपुर निवासी रत्नेश कुमार ने बताया कि पाइपलाइन करीब एक साल पहले बिछाई गई थी, लेकिन लीकेज की समस्या शुरू से ही बनी हुई है। कई बार ...