संभल, मार्च 3 -- हयात नगर में समाजसेवी नाजिर खान के आवास पर माह-ए-रमज़ान के पवित्र अवसर पर हाफिज नदीम मंसूरी ने कुरआन पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। रमज़ान को बरकतों, रहमतों और फ़ज़ीलतों का महीना बताते हुए उलेमा ने कहा कि इस पवित्र माह में अल्लाह की रज़ा के लिए की गई हर इबादत का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक तस्बीह पढ़ने, अल्लाह के हुक्मों पर अमल करने और बंदगी में समय बिताने की अपील की। बताया गया कि हाफिज नदीम मंसूरी ने पूरे रमज़ान माह में नमाज़-ए-तरावीह अदा कराई और कुरआन पाक का समापन कराया। उन्होंने कहा कि रोज़ा रखना और सुन्नतों पर अमल करना ही इस महीने का असली संदेश है। कार्यक्रम के अंत में नात शरीफ पेश की गई, कुल शरीफ पढ़ा गया और मुल्क में अमन-चैन व आपसी भाईचारा कायम रहने की दुआ की गई।...