सुल्तानपुर, जुलाई 26 -- गोसाईगंज। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रविवार को हयातनगर गांव स्थित कारगिल शहीद मानसिंह यादव के समाधि स्थल पर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीप यादव के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां कारगिल युद्ध के वीर शहीद मानसिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। शहीद मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने कहा कि 24 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान सेना से लड़ते हुए शहीद हुए मानसिंह यादव की स्मृतियां आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक उपेक्षा का दंश झेल रहा शहीद विजय का गांव उनकी शहादत से प्रेरित होकर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा ...