संभल, मई 10 -- हयातनगर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी संजीव कुमार बालियान भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें भूमि विवाद, मारपीट, रास्ते के झगड़े, पारिवारिक विवाद और अन्य स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। फरियादियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं और त्वरित कार्रवाई की मांग की। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- कब्जों की शिकायतें अपार... ध्यान दें सरकार उन्होंने क...