लंदन, मई 26 -- महिला टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने कहा कि लगातार करीबी हार ने उनकी टीम की आईसीसी खिताब जीतने की भूख को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ हाल ही में शृंखला में जीत से उनकी टीम का विश्व कप से पहले काफी आत्मविश्वास बढ़ा है। दक्षिण अफ्रीका 2023 और 2024 में लगातार दो टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था और उसे इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यही नहीं उसकी टीम पिछले साल वनडे विश्व कप में उपविजेता भी रही थी और अब वह फाइनल की बाधा को पार करने के लिए बेताब है। यह भी पढ़ें- RCB vs GT क्वालिफायर 1: IPL प्लेऑफ मैचों में कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड? वोल्वार्ट ने आईसीसी के लिए एक कॉलम में लिखा, 'लगातार दो बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचना ...