पटना, फरवरी 26 -- हम (से) पूरे साल चलाये जाने वाले पार्टी के कार्यक्रमों का कैलेंडर अगले माह यानी मार्च में जारी करेगा। मार्च में ही पार्टी सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन भी कराएगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिले में जिस तिथि को कार्यकर्ता सम्मेलन निर्धारित होगा, उसके कुछ दिन पहले संबंधित जिले में पार्टी के प्रबुद्ध नेता प्रवास पर रह कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। श्री सुमन गुरुवार को हम (से) के सदस्यता महाअभियान की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार ने, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने किया। बैठक में सभी जिला अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...