लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित नया बाजार धर्मशाला सभागार में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामविलास मांझी ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव निलेश कुमार सिंह की संयुक्त देखरेख में अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव निलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी दो महीनों तक नियमित रूप से प्रखंडवार शिविर लगाकर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलेभर में लगभग दो लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में...