नई दिल्ली, जुलाई 29 -- शिवांगी जोशी ने नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपने दो सीक्रेट रिवील किए। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी के मुंहबोले भाई यानी उनके मामजी ने उन्हें किस करने की और गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने ये भी बताया कि रिश्तेदार से मिले धोखे की वजह से उनका परिवार सड़क पर आ गया था।शिवांगी जोशी के पापा को मिला था रिश्तेदार से धोखा शिवांगी बोलीं, 'हमारा एक रिश्तेदार के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था। सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा था। फैमिली में सब सही था। फिर उनके और मेरे पापा के बीच कुछ प्रॉब्लम हुई और उन्होंने सारा घाटा, जो हुआ था उस बिजनेस में, वो मेरे पापा के ऊपर डाल दिया। घाटा बहुत ज्यादा था तो मेरे पापा को सबकुछ बेचना पड़ा, जो भी उनके पास था। हम सच में सड़क पर आ गए थे।' शिवांगी जोशी का 'मामा जी' ने बचपन में ...