लखनऊ, फरवरी 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों से कहा कि पहले यूपी में सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं आती थी। क्योंकि अंधेरे में काम करने वालों को उजाला रास नहीं आता। जब प्रवृत्ति डकैती की हो तो प्रदेश भी अंधेरे में रखा जाता है। हमने तय किया कि उत्तर प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है, तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्यपुत्र हैं, हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और निवेश के नए अवसरों की चर्चा करते हुए कहा कि आज यूपी दंगों या कर्फ्यू की खबरों से आगे बढ़कर दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश की पहचान बन चुका है। विश्व में जहां भी भारतीय मूल के लोग संकट में होते हैं, भारत उनके साथ खड़ा रहता है। हमें भी अपने देश व विश्व के कल्याण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.