नवादा, मार्च 23 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी बिहार का 114वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ मना रहे हैं। आप सभी न केवल अपने परिवार या विद्यालय का, बल्कि पूरे बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम जहां भी रहते हैं, चाहे बिहार में हों, देश के अन्य भागों में या विदेश में, हम अपने राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं। हमारा आचरण, हमारे कार्य एवं हमारी उपलब्धियां बिहार की छवि को प्रदर्शित करती हैं। सभी विद्यार्थी शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। आपके प्रत्...