गढ़वा, मई 13 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कामत मदरसा परिसर में मजरूल हक मिल्लत की मजार पर 34वां उर्स सह जलसा कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार रात किया गया। मौके पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने चादरपोशी कर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। साथ ही अपने जिला सहित अपने वतन में अमन चैन व सलामती की दुआ मांगी। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा स्थान है जहां बुलावा होने के बाद ही हाजरी लगती है। उन्होंने कहा कि देश में हिंदू- मुस्लिम, सिख, इसाई सभी आपस में एक दूसरे धर्मों का आदर, सम्मान करते हुए आ रहे हैं। यह वजह है कि देश मजबूत है। मिल- जुलकर एकता के साथ आगे भी रहेंगे। हमारा धर्म निरपेक्ष कहा जाता है । उन्होंने समाज में नफरत फैलाने वालों से सावधान रहने की नसीहत दी। सभी को एक सूत्र में बंधकर रहने की बात कही। उन्होंने ...