कौशाम्बी, जून 17 -- मंझनपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विकास खण्ड सभागार मंझनपुर में विकास प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं अवलोकन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र ...