कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर कोडरमा जिले में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को उप विकास आयुक्त रवि जैन के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उप विकास आयुक्त रवि जैन ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने की शपथ दिलाई। उन्होंने यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने, सड़क पर बाईं ओर सावधानीपूर्वक चलने, दौड़कर सड़क पार नहीं करने, अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाने तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्तियों के सवार नहीं होने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.