नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- शनिवार, 18 अप्रैल को आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला बेंलगुरू के ऐतिहासिक एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से शिकस्त दी। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसका फैसला आखिरी ओवर में आया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है, वहीं आरसीबी ने अपने अब तक खेले गए 6 में से चार मैच जीते हैं, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। यह भी पढ़ें- SRH से हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कहां हो गई चूक, कहा- हमने.15 से 20 रन अधिक बनाए होते तब बात और होती अच्छी रिदम में चल रही आरसीबी की टीम को दिल्ली कैपिटल्स से हार मिलने के बाद टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया है कि आखिर रॉयल चैलेंज...