पटना, मार्च 18 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री पर चर्चा तेज हो गई है। समृद्धि यात्रा के दौरान पिछले कुछ दिनों से नीतीश अपने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उनकी सराहना कर रहे हैं। इससे सियासत चरम पर है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि नीतीश इशारों में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर सम्राट के नाम का संकेत दे रहे हैं। बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में भी उनका नाम चल रहा है। अब, नीतीश के करीबी मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के वरीय नेता विजय चौधरी ने नीतीश और सम्राट की इस जुगलबंदी को डिकोड किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को जमुई में समृद्धि यात्रा के मंच पर बैठे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये सब लोग यहां का पूरा काम कर रहे हैं और आगे यही सब क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.