पटना, फरवरी 21 -- हम (से) युवा प्रकोष्ठ ने शनिवार को पटना के आयकर गोलंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतल फूंका। युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम में जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा चलाये जाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरधारी सिंह, पंकज मालाकार, दिग्विजय सिंह, सुजय बाबा, रवीन्द्र बाबा, अमन कुमार, विश्वरंजन, महेश चंद्रवंशी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.