गया, अप्रैल 7 -- सुरहरी मोड़ भुसंडा स्थित हम पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की मौजूदगी में उत्साहपूर्ण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नंदलाल मांझी और शैलेश मिश्री ने घर वापसी कर पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताई। उन्होंने कहा कि कुछ परिस्थितियों के कारण वे पार्टी से दूर हो गए थे। अब अपने वैचारिक घर में लौटकर गौरव महसूस कर रहे हैं। सदस्यता अभियान को किया जाए और तेज : मांझीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए तत्पर रहें।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया...