कानपुर, मार्च 3 -- सरवनखेड़ा, संवाददाता। नबीपुर में हाई-वे पार करना हम महिलाओं के लिये तो अब गहरी नदी पार करने जैसा हो गया है। यूपीएसआईडीसी कालोनी में रहकर यहां की महिलाओं को तमाम कामों के लिये हाई-वे के पार भी जाना पड़ता है। इसके बाद भी आज तक ओवरब्रिज को लेकर कोई पहल नहीं हुई। पहले की स्थिति में एक कट बना था, लेकिन अब वहां रेलिंग लगाकर तार बांध दिये गये हैं। इससे हम महिलाओं के लिये बड़े मुश्किल है। ओवब्रिज बन जाये तो सुरक्षित तरीके से आरपार जा सकें। नबीपुर की यूपीएसआईडीसी कालोनी की रहने वाली महिलाओं ने भी नबीपुर में ओवरब्रिज की मांग को लेकर मोर्चा खोला है। महिलाओं की मानें तो सबसे ज्यादा समस्या उनके ही सामने है। पुरुष तो बाइक या साइकिल से चक्कर काटकर भी उस पार चले जाते हैं,लेकिन हम लोगों के लिये कोई विकल्प नहीं है। इससे हम लोग जान जोखिम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.