श्रीनगर, मई 16 -- श्रीनगर में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास के बाहर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कश्मीर घाटी में पूर्ण रूप से शराबबंदी की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई नेताओं को हिरासत में भी लिया।बीजेपी की चेतावनी- पूरे कश्मीर में होगा आंदोलन बीजेपी ने चेतावनी दी है कि अगर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) की सरकार ने शराबबंदी पर कदम नहीं उठाया, तो पार्टी भविष्य में दूसरे चरण का विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी। यह प्रदर्शन दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड शहर से लेकर उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर स्थित करनाह इलाके तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, 'बीजेपी हर तरह के नशे और शराब के सेव...