हाजीपुर, मार्च 23 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र बिहार दिवस पर सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीयकृत मध्य विद्यालय सुलतानपुर,उच्च माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर,प्राथमिक विद्यालय रामपुर कुम्हरकोल,मध्य विद्यालय बाजितपुर चककस्तूरी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय इब्राहिमपुर श्री दर्शन,उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरौवतपुर तहसील कचहरी,मध्य विद्यालय चकेयाज,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर बुजुर्ग समेत विभिन्न प्राथमिक,मध्य,उच्च,उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई एवं रंगोली,चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय सुलतानपुर में प्रधानाध्यापक ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बच्चों ने गर्व से कहो...