नई दिल्ली, मार्च 15 -- T20 World Cup 2024 के बाद टीम इंडिया के दोनों ओपनिंग स्लॉट खाली हो गए थे। इन दो जगहों को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भरा था। हालांकि, 2025 में इस जोड़ी को तोड़ दिया गया, लेकिन फिर से इस जोड़ी को पारी की शुरुआत का मौका मिला। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये जोड़ी एक बार फिर से टूट गई, लेकिन बाद में जोड़ी बनी और टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जिताने में अहम साबित हुई। ये जोड़ी है अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की, जिसे आग और आग वाली जोड़ी कहा जाता है। इस बात को खुद संजू सैमसन ने कबूल किया है। संजू सैमसन ने इंडिया टुडे के एक शो में अभिषेक शर्मा के साथ मंच शेयर करते हुए कहा, "हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं - कभी वो आग लगाता है, कभी मैं। हमारे बीच ऐसा कॉम्बिनेशन है। हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं, हमारे बीच केरल-पंजाबी...