हम पाकिस्तान के सांसद नहीं... दिशा बैठक में अफसरों पर भड़के सपा सांसद
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- लखीमपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को खीरी के सांसद उत्कर्ष वर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में धौरहरा के सपा सांसद आनंद भदौरिया मौजूद रहे। उन्होंने अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि परियोजनाओं के लोकार्पण में लग रहे शिलापट में सांसदों का नाम नहीं लिखा जा रहा है। न ही उनको कार्यक्रमों में बुलाया जा रहा है। पक्ष और विपक्ष में भेद करना बंद करिए। नाराजगी जताते हुए बोले- वह पाकिस्तान के सांसद थोड़े हैं, हिन्दुस्तान के ही सांसद हैं। सांसद की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।बैठक के बाद सपा सांसद आनन्द भदौरिया ने जलजीवन मिशन को आजादी के बाद भारत की सबसे बड़ी घोटाले वाली योजना बताया। सांसद ने कहा कि अफसर बता रहे हैं कि खाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.