नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ पश्चिमी देशों के नेताओं ने अब खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। जर्मनी से लेकर कनाडा से लेकर यूके और अब फ्रांस तक ने अमेरिकी धौंस के खिलाफ हमला बोला है। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ डोनाल्ड ट्रंप का वीडियो विवाद सड़क पर आ गया है जहां ट्रंप ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का निजी संदेश सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ट्रंप ने फ्रांस पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात भी कही है। इस पर मैक्रों बुरी तरह भड़क उठे हैं। बढ़ते तनाव के बीच फ्रांस और यूरोप के संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के प्रति यूरोप की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मैक्रों ने मंगलवार को दावोस में वैश्विक स्तर पर 'जबरदस्ती' की कड़ी आलोचना की। मैक्रों ने कहा, "फ्रांस और यूरोप संप्रभुता औ...