हम तो तैयार बैठे हैं...पाकिस्तान की मदद को आगे आया रूस, कर दी सस्ते तेल की पेशकश
इस्लामाबाद, मार्च 18 -- रूस ने पाकिस्तान को सस्ते तेल की पेशकश की है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में जारी जंग के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो रही है और पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने कहा है कि उनका देश पाकिस्तान को रियायती (डिस्काउंटेड) दरों पर तेल की आपूर्ति करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पाकिस्तान से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। मंगलवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, खोरेव ने स्पष्ट किया कि यदि इस्लामाबाद इस मामले पर औपचारिक रूप से उनके देश से संपर्क करता है, तो रूस पाकिस्तान को सस्ता तेल बेचेगा। हालांकि, राजदूत ने यह भी बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने इस बात पर जोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.