पीलीभीत, सितम्बर 1 -- भाजपा के जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना की बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी गुलशन आनंद और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेश गंगवार और जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमेशा सेवा और समर्पण के भाव के साथ भाजपा काम करती है। हमारे कार्यकर्ता समाज के बीच भय और तुष्टिकरण नहीं बल्कि समाज में समरसता एवं जन कल्याण के लिए कार्य करते हैं। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना के निमित्त जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री को जिला संयोजक बनाया गया है। मंडल एवं शक्तिकेंद्र के पदाधिकारियों को लगाया ...