नई दिल्ली, फरवरी 11 -- लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार पर भारत माता को बेच देने के आरोप भी लगाए। राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा, ''अमेरिका और चीन के बीच मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण बात भारत का डेटा है। अगर अमेरिका महाशक्ति बने रहना चाहता है और डॉलर की रक्षा करना चाहता है तो अमेरिकियों के लिए भारत का डेटा बहुत महत्वपूर्ण है।'' कांग्रेस नेता ने कहा, ''कुछ लोग कहते हैं कि जनसंख्या त्रासदी है, लेकिन मैं कहता हूं कि यह ताकत है।''...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.