लखनऊ, जनवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। नए साल पर सरदार पटेल सामाजिक साहित्यिक उत्थान संगठन उप्र. की ओर से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। हिंदी संस्थान में हुए कवि सम्मेलन में हास्य कवि गोबर गणेश ने कुछ को दिए जा रहे हैं तोहफे के साथ नव वर्ष की बधाई, हम तरस गए नव वर्ष की पाने की सूखी बधाई..। अंग्रेजों की दास्तां भारत से अभी तक नहीं गई। हिंदी में हम नहीं जानते चैत में दी जाती है नव वर्ष की बधाई... पढ़कर व्यंग्य किया। उप्र. हिंदी संस्थान के निराला सभागार कवि सम्मेलन का शुभारंभ वाणी वंदना से हुआ। समारोह की अध्यक्षता बाराबंकी के राष्ट्रवादी कवि डॉ. ओपी वर्मा ओम व कुशल संचालन हास्य कवि अजय प्रधान ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ के अध्यक्ष अनिल वर्मा व विशिष्ट अतिथि नगर निकास के मुख्य कर अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटिया...