नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अपने अभियान का समापन शानदार अंदाज में किया। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रनों से आसानी से हराया। सीजन का अंत जीत के साथ करने के बावजूद स्ट्राइकर्स के कप्तान सार्थक रंजन प्लेऑफ में जगह न बना पाने से काफी निराश दिखे। उन्होंने उन छोटी-छोटी कमियों पर बात की जिनकी वजह से उनकी टीम टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई। मैच के बाद रंजन ने कहा, "निश्चित रूप से हम टॉप 4 में जगह बना सकते थे। यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि हमारी टीम सच में इसकी हकदार थी। बस हम सही समय पर खासकर दो अहम मैचों में एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर हम बस एक और मैच जीत जाते तो पॉइंट्स टेबल की तस्वीर बिल्कुल अलग होती।" जब उनसे पूछा गया कि खिलाड़ियों के शान...