हम जिला अध्यक्ष बनने पर टूटू खान का स्वागत
गया, जून 9 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के जिला अध्यक्ष पद पर डॉ. शिबगतुल्लाह खान उर्फ टूटू खान के पुनः मनोनीत होने पर मंगलवार को सुरहरी मोड़, भुसंडा स्थित जिला कार्यालय में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। मौके पर विधायक रोमित कुमार, जिला महासचिव पंकज सिंह, इंजीनियर दिवाकर सिंह, दीना मांझी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हम जिला अध्यक्ष बनने पर टूटू खान का स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.