हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के दसवें दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो.नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि विवि अब केवल शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि हम गांव-गांव तक शिक्षा पहुंचा रहे हैं। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से राज्य के दुर्गम इलाकों में भी उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में यूओयू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि विवि अब केन्द्रीय मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इससे रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। जो डिग्री पहले छात्र-छात्राओं को देरी से मिलती थी, वह भी जल्द मिलेगी। उन्होंने बताया कि यूओयू ने पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन और ओपन लर्निंग के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में हजारों छात्रों को डिग्री प्रदान की हैं, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.