नई दिल्ली, मई 4 -- आईपीएल 2026 में रविवार को गुजरात टाइटन्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के बाद जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टीम के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे खुशकिस्मत हैं कि उनके पास वॉशी जैसा खिलाड़ी है। वॉशिंगटन सुंदर ने जीत के लिए 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 23 गेंद में 40 रनों की नाबाद और मैच विजेता पारी खेली थी। गुजरात टाइटन्स की ये लगातार तीसरी जीत थी। मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, 'ये ऐसी पिच नहीं थी जहां हम 15-16 ओवर में चेज करेंगे। इसलिए हमने सोचा कि एक या दो ओवर पहले जीत का लक्ष्य रखते हैं। यही बात हुई थी। अगर कोई जम जाता है तो वह देर तक टिकने की कोशिश करे क्योंकि पहली ही गेंद से मारना आसान नहीं होता।' यह भी पढ़ें- GT जीता मगर नहीं मि...