गया, अप्रैल 11 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के बिहार प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर आशुतोष कुमार उर्फ बड़े को मनोनीत किया गया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार के निदेशानुसार दलहित को ध्यान में रखते हुए प्रधान महासचिव (बिहार)अविनाश कुमार ने इस सम्बंध में पत्र जारी किया है। आशुतोष कुमार को हम पार्टी के बिहार प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर नियुक्ति किए जाने पर लोगों ने हर्ष जताया। हर्ष जताने वालों में हम पार्टी की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूबी देवी, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, नंदलाल मांझी, दिवाकर कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडेय, टूटू खान, मोहम्मद कमांडर आदि शामिल है। (गयाजी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...