नई दिल्ली, फरवरी 14 -- शनिवार (14 फरवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए विश्व कप के मुकाबले में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हरा दिया है। इस हार के साथ स्कॉटलैंड की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। पिछले मैच में इटली को हराकर आ रही स्कॉटलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी जीत के इरादे से उतरी थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और टीम मुकाबला हार गई। मैच हारने के बाद स्कॉटलैंड के कप्तान ने बयान दिया, जिसमें उन्होंने कई बातें कहीं। मैच के बाद बात करते हुए स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि "मुझे लगा कि बल्लेबाजी के लिए पिच बहुत अच्छी थी। शायद उस मैच में (इटली के खिलाफ पिछला मैच) मेरे लिए सबसे बड़ा अंतर बीच के ओवरों में हुई साझेदारी थी। मुझे लगा कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद हमने, मैंने और ब्रूसी ने, बहुत अच्छी वापसी की। शाय...