बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। हम कायस्थ संस्था का स्थापना दिवस दो अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाएगी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सूफी नाइट, लाइव बैंड और रॉक म्यूजिक आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यह जानकारी संस्था पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में दी। संस्थापक सदस्य अंकुर किशोर सक्सेना ने बताया कि इस बार आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया गया है। संचालन समिति प्रमुख सुधांशु सक्सेना ने सूफी नाइट की जानकारी दी। कोऑर्डिनेटर अलंकृत सक्सेना ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कोर कमेटी सदस्य भारत भूषण सक्सेना ने कहा कि शास्त्री जयंती को गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के जन्मदिवस की तैयारी संस्थापक...