नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- लोकतंत्र में किसी भी राजनेता के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे करना सचमुच विरल है। दुनिया की दिग्गज हस्तियों में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ये 25 साल सदैव चर्चा और विमर्श का विषय रहेंगे। उनके बारे में यह पहले ही कहा गया था कि वह मात्र शासन करने नहीं, बल्कि राष्ट्र बदलने आए हैं। बहुत कुछ बदल गया, और अब 25वां वर्ष पूरा करते हुए भी वह बहुत कुछ करने के उत्साह से भरे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को फिर से सामने रखते हुए एक आह्वान किया है- 'वी विल डु इट', अर्थात हम इसे करेंगे। 'वी विल डु इट' में विकसित भारत, देश में ओलंपिक का आयोजन और अंतरिक्ष में कदम रखने का लक्ष्य प्रमुखता से शामिल है। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित व...