हम ऐसा निर्देश नहीं दे सकते; हाईकोर्ट ने खारिज की दिल्ली के खान मार्केट एसोसिएशन की याचिका
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने खान मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की वह याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उसने NDMC (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) को संपत्तियों के मूल्यांकन योग्य मूल्य तय करने के लिए एक समान पद्धति तैयार करने व उसे लागू करने का निर्देश देने की मांग की थी। मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि वह अपने क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल कर किसी वैधानिक प्राधिकरण (ऑथोरिटी) को इस तरह का निर्देश नहीं दे सकती, जिसमें संपत्तियों का मूल्यांकन करने या संपत्ति कर निर्धारित करने के लिए कोई खास पद्धति अपनाने का निर्देश दिया जाए। अदालत ने कहा कि ऐसी पद्धति तय करना संबंधित वैधानिक व प्रशासनिक प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आता है। जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस शैल जैन की खंडपीठ ने खान मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका खारिज करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.