पुडुचेरी, अप्रैल 6 -- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि हम एकजुट होकर चुनाव का सामना कर रहे हैं जबकि 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दल पहले से ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहाकि भाकपा, माकपा पहले ही 'इंडिया' गठबंधन से निकल चुकी हैं। द्रमुक एवं कांग्रेस पुडुचेरी में पांच विधानसभा सीटों पर एक-दूसरे से लड़ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।राहुल गांधी का उड़ाया मजाकअमित शाह ने पुडुचेरी में ईंधन के दामों में वृद्धि का दावा करने को लेकर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहाकि पेट्रोल एवं डीजल के दाम पाकिस्तान में बढ़े हैं न कि भारत में। अमित शाह ने पुडुचेरी में एक चुनावी रैली में कहाकि वैश्विक रुझानों के वि...