देहरादून, अक्टूबर 22 -- उत्तराखंड में टिहरी जिले के कुंजापुरी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गायक दलेर मेहंदी के बीच हुए विवाद के बाद गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए विवाद को खत्म करने की अपील की थी, साथ ही मामले को सुलझाने के लिए दलेर मेंहदी और उनके भाई मीका से बात करने का आश्वासन दिया था। सीएम धामी के इस बयान के बाद सिंगर मीका सिंह का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है, साथ ही कहा है कि हम उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन किसी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है। मुख्यमंत्री धामी का एक वीडियो शेयर करते हुए मीका सिंह ने उन्हें धन्यवाद दिया और कहा, 'आजकल स्कूलों में भी बच्चों को डांटने-फटकारने को...