नई दिल्ली, मार्च 6 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि हम अपने एकत्व को नहीं पहचानते, इसलिए दुनियाभर में कलह थमती नहीं है और युद्ध चलते रहते हैं। भागवत ने कहा कि लोग मन की करुणा भूल गए हैं और इस सत्य को भूल गए कि हम दिखते अलग-अलग हैं लेकिन हम सब एक हैं। संघ प्रमुख जैसलमेर में जैन समुदाय के चादर महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मन की करुणा लोग भूल गए हैं, क्योंकि (इस) सत्य को भूल गए कि हम दिखते अलग-अलग हैं, लेकिन हम सब एक हैं। इसलिए कलह कभी थमती नहीं, युद्ध चलते रहते हैं। उन्होंने कहा, पहला महायुद्ध हुआ... यह फिर से न हो इसलिए लीग ऑफ नेशंस की स्थापना हुई। लेकिन वह नहीं चली। फिर दूसरा महायुद्ध हुआ। यह फिर से न हो इसलिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई लेकिन अब देख रहे हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.