हम्पटा ट्रैक की यात्रा करने वाले वेंदात हुए सम्मानित
बस्ती, जून 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दो युवा वेदांत सिंह और रामजनम चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हम्पटा पास ट्रैक को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि के लिए जरनी टू हिमालय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। हम्पटा पास ट्रैक लगभग 28 किलोमीटर की दूरी वाला मध्यम श्रेणी का ट्रैक है, जिसकी अधिकतम ऊंचाई लगभग 14 हजार 100 फिट है। यह यात्रा पांच दिन और चार रात में पूरी हुई। वेदांत सिंह की इस सफलता पर वृहस्पति कुमार पाण्डेय, संजय कुमार गौतम, गरुड़ध्वज पाण्डेय, राम मोहन पाल, डॉ. नवजोत सिंह, माधुरी पांडेय, श्रवण कुमार गोंड, सिद्धांत सिंह ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.