अलीगढ़, जून 27 -- अलीगढ़ । हमज़ाह क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड राठगांव में खेले गए तहसीन मालिक ओपन क्रिकेट सीरीज के फाइनल मैच में हम्जाह क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द सीरीज निखिल रहे। हम्ज़ाह क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हमजाह क्रिकेट अकादमी ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 184 रन बनाए। जिसमें निखिल ने नाबाद 120 रन और अयान खान ने 17 रन बनाए। अंशुल क्रिकेट क्लब की तरफ से अयान हाशमी ने 3 विकेट और धर्मवीर ने 2 विकेट और बिलाल ने एक विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा रने उतरी अंशुल क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रनों पर सिमट गई। इस अवसर पर अल्तमश, रईस ठाकुर, फैसल, नावेद, आतिफ, यश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...