नई दिल्ली, मार्च 27 -- हर कोई चाहता है कि वह हमेशा फिट-हेल्दी रहें और बीमारियां उनसे कोसों दूर रहें। बिना बीमारियों के फिट रहना कोई बड़ी बात नहीं है, बस अपनी रोजाना की आदतों में कुछ छोटे बदलाव करने की जरूरत है। जैसे हेल्दी खाना, शारीरिक एक्टिविटी पर ध्यान देना वगैराह। इसके अलावा शरीर के अंदर क्या चल रहा है इसका पता लगाने के लिए भी आपको समय-समय पर कुछ टेस्ट करवाने चाहिए। यहां उम्र के मुताबिक कुछ टेस्ट का नाम बता रहे हैं। आप भी जानिए- यह भी पढ़ें- समर ड्रिंक्स को हेल्थ कोच ने दी रेटिंग, जानें किसे मिले पूरे नंबर12 साल तक के बच्चे के लिए टेस्ट 3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए हाइट और वेट टेस्ट जरूरी होता है। इसके अलवा 6 महीने से ऊपर के बच्चे का बीएमआई, आई चेकअप, साल में दो बार डेंटल चेकअप, साल में एक बार सीबीसी, विटामिन डी, स्टूल टेस्ट, स...