नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली टिप्पणी के चलते कांग्रेस से निलंबित नवजोत कौर सिद्धू ने बुधवार को कहा कि वह और उनके पति हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी कौर ने पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा। उन पर कांग्रेस को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कौर ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हम कांग्रेस के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। हम अपने राज्य को जीतेंगे और इसे अपने विनम्र, प्रिय और त्याग के प्रतीक गांधी परिवार को उपहार स्वरूप देंगे। उन्होंने कहा कि 70 कुशल, ईमानदार और वफादार नेता उनके संपर्क में हैं, जिन्हें वडिंग ने कांग्रेस से अलग कर दिया है। यह भी दावा किया कि ये नेता कांग्रेस के टिकट के लिए...