अमरोहा, मई 3 -- राष्ट्र सेविका समिति की ओर से रविवार को मोहल्ला काला पगड़ी में सहभोज व भजन संध्या का आयोजन किया गया। संभल विभाग कार्यवाहिका व मेरठ प्रांत सह संपर्क प्रमुख सरोज बाला व डा. वंदना गुप्ता ने शुभारंभ किया। डा. उपासना ने गणगीत गाया। विभाग कार्यवाहिका सरोज बाला ने कहा कि समिति ने सदैव समर्पण और अनुशासन के मूल मंत्र के साथ राष्ट्र को प्रथम रखा है। इसीलिए उन्होंने किसी विशेष व्यक्ति को नहीं भगवा ध्वज को गुरु माना है। संचालन जिला कार्यवाहिका डा. बीना रूस्तगी ने किया और समिति की बहिनों का परिचय कराया। दीक्षा ने एकल गीत गाया। अध्यक्षता करते हुए डा. वंदना गुप्ता ने कहा कि हम सबको राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए। राष्ट्र सुरक्षित तो हम सुरक्षित हैं। जिला संचालिका चारु शर्मा ने सभी का आभार जताया। डा. बीना शर्मा के आवास पर हुआ। नग...