मोतिहारी, मार्च 22 -- केसरिया,निज संवाददाता। कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का आगाज शनिवार शाम से हो गया। जिसका उद्घाटन सांसद राधामोहन सिंह, विधायक शालिनी मिश्रा, प्रमोद कुमार, सचिन्द्र सिंह, डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, एसडीओ शिवानी शुभम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद डीएम सौरभ जोरवाल ने स्वागत भाषण कर आयोजन में आये लोगों का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि सांसद राधामोहन सिंह ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि यह महोत्सव सिर्फ महोत्सव नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना व विरासत का प्रतीक है। वह दिन दूर नहीं जब केसरिया पूर्ण रूप से विकसित होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का कहना है कि हमें युद्ध नहीं बल्कि बुद्ध चाहिए। उन्होंने कहा कि 2004 से पहले बिहार की स्थि...