नई दिल्ली, मार्च 9 -- न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर से टूट गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदा। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 256 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में कीवी 19 ओवर में 159 पर ढेर हो गई। भारत ने ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच डाला है। भारत बतौर मेजबान खिताब जीतने वाला पहला देश है। भारत की यह तीसरी ट्रॉफी है। कोई टीम यह कमाल नहीं कर सकी है। वहीं, भारत लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। भारत के हाथों करारी हार के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्हें हार का ज्यादा अफसोस नहीं है क्योंकि...