नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद राजनीति और भी ज्यादा तीखी हो गई है। पीएम मोदी के झालमुड़ी ब्रेक वाले वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 4 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे, तब पीएम मोदी को झाल (मिर्च वाले तीखे स्वाद) का पता चलेगा। बनर्जी का यह बयान पीएम मोदी के उस तंज के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि झालमुड़ी उन्होंने खाई थी लेकिन मिर्ची टीएमसी वालों को लगी है। पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, "हमें झाल नहीं मिला, लेकिन आपको (पीएम मोदी को) जरूर मिलेगा, जब 4 मई को नतीजें आएंगे। उस समय आपको पता चलेगा कि झाल क्या होता है।"ममता ने पीएम को झालमुड़ी खाने को बताया ड्रामा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...