नई दिल्ली, मार्च 13 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन आपूर्ति में भारी बाधाएं आ रही हैं। इस संकट के बीच भारत के पड़ोसी देशों ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारत का रुख किया है। हालांकि केंद्र की मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि पहले अपनी जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा फिर दूसरों को सप्लाई की जाएगी। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि भारत को बांग्लादेश के अलावा, श्रीलंका और मालदीव से भी पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई के लिए विशेष अनुरोध प्राप्त हुए हैं।बांग्लादेश में गहराता ईंधन संकट और भारत की मदद बांग्लादेश वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की भारी कमी का सामना कर रहा है। संकट की इस घड़ी में भारत ने उसे डीजल की सप्लाई की है, जिसके बाद बांग्लादेश ने और सप्लाई की मांग रखी है। विद...